छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक की बहू ने फांसी लगा ली है। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परासिया विधानसभा के कांग्रेस से विधायक सोहन बाल्मिक की बहू ने आज दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम, मोनिका उम्र 28, वर्ष है। विधायक के पुत्र आदित्य के साथ विवाह 3 वर्ष पूर्व हुआ था। बताया जाता है कि मृतका गर्भवती थी। मोनिका के माता-पिता इटारसी के रहने वाले हैं। पुलिस उनके परासिया आने का इंतजार कर रही है। कोई बच्चे नहीं है। घटना के दौरान विधायक घर से बाहर थे और पति आदित्य भी ऑफिस में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीकि की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद उसे शहर के सेवादूत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना के दौरान घर में कौन कौन था, सबसे पहले किसने देखा यह पता नहीं चल पाया है।
सुसाइड का कारण अज्ञात
जानकारी के अनुसार, परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीकि की बहू मोनिका (28) ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद उसे शहर के सेवादूत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं घटना के दौरान घर में कौन कौन था, सबसे पहले किसने देखा यह पता नहीं चल पाया है।
तीन साल पहले हुई थी शादी
मोनिका की शादी 3 साल पहले सोहन के बेटे आदित्य से हुई थी। बताया जा रहा है कि मोनिका 6 महीने के गर्भ से थीं। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मोनिका ने परासिया में मंगली बाजार स्थित घर पर फांसी लगा ली। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। वहीं FSL टीम से जांच कराई जा रही है।

More Stories
राष्ट्रपति मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदान
भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु
संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या