भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को विमुक्त दिवस पर भोपाल के रविंद्र भवन में अपरान्ह 3 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विभागीय पोर्टल "समर्थ" लांच करेंगे। पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर और मधयप्रदेश राज्य विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा विषेश अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
संचालक विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु नीरज वशिष्ठ ने बताया कि मध्यप्रदेश में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के अंतर्गत कुल 51 जातियॉ शामिल हैं। इन 51 जातियों में से 30 जातियों को घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय एवं 21 जातियों को विमुक्त समुदाय में वर्गीकृत किया गया है। इन 51 जातियों में से 14 जातियॉ अनुसूचित जाति एवं 10 जातियॉ अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आती है, शेष 27 जातियॉ अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत आती है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार