लिस्बन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 900वें गोल की मदद से पुर्तगाल ने गुरुवार को नेशंस लीग के अपने पहले मैच में क्रोएशिया पर 2-1 से जीत हासिल की।
डिओगो डालोट ने सातवें मिनट में बेहतरीन गोल कर पुर्तगाल को बढ़त दिला दी। इसके बाद पुर्तगाल के पांच यूरो 2024 खेलों में गोल करने में विफल रहे रोनाल्डो ने नूनो मेंडेस के एक बेहतरीन क्रॉस पर गोल करके 34वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया। यह उनके करियार का 900वां गोल था।
क्रोएशिया को ब्रेक से चार मिनट पहले गिफ्ट के रूप में एक गोल मिला, जब डालोट ने सोसा के स्लाइडिंग प्रयास को अपने ही नेट में डिफ्लेक्ट कर दिया, लेकिन स्कोर रहित दूसरे हाफ ने पुर्तगाल को अपने अभियान की विजयी शुरुआत दी। गुरुवार को लीग ए ग्रुप 1 के दूसरे गेम में पोलैंड ने स्कॉटलैंड को 3-2 से हराया। रविवार को पुर्तगाली टीम स्कॉटलैंड की मेज़बानी करेगी, जबकि क्रोएशिया का सामना पोलैंड से होगा।

More Stories
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, कई दिग्गज बाहर, फरहान को सौंपी गई कप्तानी
हार्दिक पंड्या सीरीज से बाहर, जांघ की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे
जीत की दहलीज पर बिखरी श्रीलंका, टीम इंडिया ने 10 गेंदों में पलटा मैच, दांबुला में रचा रोमांचक इतिहास