रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया से दिल्ली प्रवास के दौरान अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को आचार्य लोकेश ने वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश को चरितार्थ करने वाले मानवीय एकता सम्मेलन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल से उक्त संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता के इस ऐतिहासिक कालखंड में उक्त संगोष्ठी के आयोजन के विचार को सराहा। साथ ही उन्होंने यथासंभव सहयोग करने की बात भी कही।

More Stories
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका
‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार