बरगद, सप्तपर्णी और खिरनी के पौधे रोपे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, सप्तपर्णी और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री चौहान का प्रतिदिन पौध-रोपण के संकल्प का आज 717वां दिन है। मुख्यमंत्री के साथ स्वदीप सिंह भदोरिया तथा श्रीमती मोनिका भदोरिया ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए। कुलदीप सिंह भदौरिया, श्रीमती रीता सिंह भदौरिया, एम.एस. भदौरिया और श्रीमती मिथिलेश भदौरिया भी साथ थी। भोपाल की पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना मीणा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वबृजेश मीना, अशोक मीणा और विजय मीणा साथ थे।

More Stories
मध्य प्रदेश के 40 लाख आवारा पशुओं को मिलेगा 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान
CM यादव 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा
हिनौती गौधाम में मास्टर प्लान के अनुसार ही निर्माण कार्य कराये जायें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल