जांजगीर.
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा रोड स्थित डीएल फ्यूल्स के कर्मचारियों पर दो बार चाकू से हमला किया गया। जिससे सीने और पेट में चाकू से चोट आई है। वहीं हमला करने वाले दोनों बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों युवक लूट की नीयत से घटना को अंजाम देना बताया जा रहा हैं।
मिली जानकारी अनुसार,अकलतरा थाना क्षेत्र के बलौदा रोड स्थित डीएल फ्यूल्स के कर्मचारी पर मंगलवार की रात लगभग एक से दो बजे के बीच दो युवक बाइक में तेल भरवाने के बहाने आए। 50 रुपये का पेट्रोल मोटर साइकिल में भरवाया और 50 रुपये का पेट्रोल डब्बे में भरवाया। जिसके बाद पैसे नहीं दिया और पेट्रोल कर्मचारी से पैसे की मांग करने लगा। साथ ही अपने हाथ में रखे चाकू से पेट्रोल पंप के कर्मचारी महेंद्र धीवर के ऊपर दो बार हमला कर बाइक में बैठकर मौके से फरार हो गए। हमले का वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।
थाना प्रभारी तुल सिंह पट्टावी ने कहा की सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनो आरोपियों की पहचान हो चुकी है। दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को किया जाएगा।

More Stories
HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड, 3 दुकानों से ₹2.50 लाख का माल जब्त
20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक