बीजापुर.
मिंगाचल के पास बुधवार की शाम ट्रेलर और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप में सवार चार ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सात अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कुछ ग्रामीण भटवाड़ा से किसी काम से मुसालूर आये हुए थे।
शाम सात बजे के करीब जब वे ग्रामीण अपने पिकअप वाहन से वापस भटवाड़ा लौट रहे थे। तभी मिंगाचल के पास सामने से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5825 के साथ सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत से पिकअप वाहन में सवार चार ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं सात ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल बताये गये हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायल ग्रामीणों का नाम नहीं मिल सका था। दूसरी तरफ बताया गया है कि मृतक ग्रामीणों के शवों को मॉर्चरी में रखा गया है।

More Stories
नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन