भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान समाज सुधारक श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। वे भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी। श्रीमती सावित्रीबाई ने अपना जीवन मिशन की तरह जिया, जिसका उद्देश्य विधवा विवाह कराना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना था।
श्रीमती फुले ने 3 जनवरी 1848 को पुणे में अपने पति के साथ मिल कर विभिन्न जातियों की 9 छात्राओं के साथ बालिका विद्यालय की स्थापना की। बालिका शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। श्रीमती फुले उस दौर में न सिर्फ स्वयं पढ़ी बल्कि उन्होंने दूसरी लड़कियों के पढ़ने की भी व्यवस्था की। वर्ष 1897 की 10 मार्च को प्लेग की बीमारी से उनका निधन हुआ।

More Stories
एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश और मेगा प्रोजेक्ट्स से बदल रही जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की तस्वीर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का बड़ा एमआरओ हब
दिग्गज बोलेः जेवर बना यूपी का गहना, वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट