रायपुर
जिले के नगर निगम में एक अधिकारी के खिलाफ कोतवाली थाने में एक शिकायत की गई है। इसमें दावा किया गया है कि उक्त अधिकारी ने प्रार्थी अपनी दुकान बेचने का दबाव बना रहे है। दुकान न बेचने पर उसे तोड़ने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है। प्रार्थी ने मिडियाकर्मियों को दस्तावेज उपलब्ध करते हुए दावा किया है कि उक्त दुकान के निर्माण के बाद राजीनामा कराकर वे जुर्माना पटाने (नियमों के तहत) तैयार है और इसका आवेदन भी दिया है।

वहीं इसका जवाब भी निगम से नोटिस के माध्यम से मिला और कुछ दस्तावेज जमा कराने कहा गया है। प्रार्थी ने दावा किया है कि निगम अधिकारियों द्वारा मांगे गए दस्तावेज भी उन्होंने जमा करा दिए, लेकिन अब निगम अधिकारी दबाव बना रहे है कि वो इस दुकान को बेच दें, नहीं तो उनकी दुकान तोड़ दी जाएगी।
प्रार्थी का दावा है कि उनकी दुकान बिना नोटिस के सील कर दी गई है। वहीं कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम और प्रार्थी के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वहीं इस मामले में जोन 4 के निगम कमिश्नर का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। राजीनामे के सवाल पर उनका कहना था कि पहले अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय