सिंगरौली
शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन रीवा के. पी. वेंकटेश्वर राव द्वारा जिला सिंगरौली के थाना नवानगर पहुंचकर जिला सिंगरौली के आकश्मिक निरीक्षण के क्रम में थाना नवानगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने के रिकार्ड, विभिन्न दस्तावेजो, रजिस्टरों आदि के रखरखाव, लंबित अपाराधो की जानाकारी, सीसीटीएनएस, बंदी गृह, साफ-सफाई एवं अन्य कार्यो का निरीक्षण किया गया ।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राव द्वारा महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेलो की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । थाना नवानगर के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक, थाना प्रभारी नवानगर रावेन्द्र दिवेदी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी : लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई – आयुक्त भोंडवे
ओबीसी प्रदेश स्त्री सम्मेलन अमरकंटक में. राजमणि पटेल
मंत्री विश्वास सारंग ने द्वारका नगर में बावड़ी की सफाई हेतु किया श्रमदान