बिलासपुर.
न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. दरअसल, आरोपी पति और पत्नी ने खुदको रेलवे का कर्मचारी बताकर युवक डोमन राजपूत को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए. मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा में उमरिया निवासी डोमन राजपूत को आरोपी रूपेश रजक और उसकी पत्नी रोमा रजक ने खुद को रेलकर्मी बताया. दोनों आरोपियों ने युवक को रेलवे में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का दिया. जिसके बाद झांसा देकर युवक से 5.40 लाख की ठगी कर ली. पीड़ित युवक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय