शहडोल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है । पुलिस के अनुसार यह घटना 14 अगस्त की है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
घर पर अकेली थी लड़की
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त की शाम तकरीबन 4:00 बजे नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता किसी काम से टिहकी गए हुए थे। तभी रवि शंकर पांडे पिता बृज किशोर पांडे उम्र 68 ने उसके घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट
ब्यौहारी थाना प्रभारी के अनुसार इस घटना की रिपोर्ट 14 अगस्त की शाम को ही लड़की और उसके माता-पिता ने थाने में आकर दर्ज कराई है। इसके बाद 15 अगस्त को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
बारिश और बाढ़ के बीच मध्यप्रदेश पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन—SDERF एवं होमगार्ड्स ने बचाईं 98 जिंदगियां
अलीगंज अग्निकांड के बाद यूपी में सैटेलाइट और एआई से पकड़े जाएंगे अवैध निर्माण
साझी संस्कृति, शांति, पारस्परिक सम्मान और समावेशी विकास के संकल्प के साथ ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन बना ऐतिहासिक