मैहर
मध्य प्रदेश के मैहर में देर रात काली प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल फायर इवेंट के दौरान मां काली की प्रतिमा में अचानक आग लग गई जिससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि फौरन आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। विसर्जन के लिए जा रही काली माँ की प्रतिमा पर रोड शो के दौरान आग भड़क उठी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक घटना अमरपाटन कस्बे के आजाद चौक की है। जिस दौरान प्रतिमा में आग लगी उस समय सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि पास में जल रहे अनार की चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। काली माता की प्रतिमा के ऊपर बिजली के तार भी थे, अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

More Stories
योगी सरकार का बड़ा फैसला, मदरसा शिक्षकों को झटका; अखिलेश सरकार का पुराना निर्णय पलटा
ब्रिटेन से लौटेगी भोजशाला की वाग्देवी प्रतिमा, 11वीं शताब्दी की धरोहर की वापसी के लिए भारत के प्रयास तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अम्बेडकरनगर को देंगे 706.81 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं की सौगात