शिवपुरी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक बस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी काशी विश्वनाथ से दर्शन कर गुजरात जा रहे थे। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है।
हादसा सुरवाया थाना क्षेत्र में हुआ है। दरअसल, गुजरात के रहने वाले श्रद्धालु दर्शन करने काशी विश्वनाथ गए थे। लौटने के दौरान अमोला घाटी के पास शिवपुरी-झांसी फोरलेन सड़क में उनकी मिनी बस की मेटाडोर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
घटना इतनी भयावह थी कि एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। 12 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है।

More Stories
स्कूल से यूपीएससी तक नई उड़ान, योगी सरकार में ‘टैलेंट हब’ बना उत्तर प्रदेश
आरटीई: शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर योगी सरकार सख्त, 25 अप्रैल तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
राजधानी में 24 से 26 अप्रैल तक राष्ट्र कवि दिनकर की कालजयी रचना रश्मिरथी पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे