नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चुनाव आयोग से मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार दिए जा रहे बयानों तथा विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों के चुनाव अधिकारियों के दोहरे रवैये की शिकायत की है।
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर औरंगजेब वाला बयान दिया और इस तरह के बयान लगातार आ रहे हैं। इसके साथ ही तावड़े ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को बताया कि एक ही तरह के मामले में एक राज्य में अलग और दूसरे राज्य में अलग कार्रवाई हो रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन तमिलनाडु के मंत्री द्वारा इसी तरह का बयान देने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसी तरह से केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव अधिकारियों की अलग भूमिका नजर आ रही है। भाजपा महासचिव ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories
आदित्य के लिए ‘कुर्बानी’ देने वाला नेता भी बागी, उद्धव ठाकरे के सामने गहराया अस्तित्व का संकट
MP BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 106 नेताओं की नई सूची जारी; देखें किसे मिली जिम्मेदारी
कौन हैं अरूप रॉय? बागी विधायकों ने ममता बनर्जी को हटाकर बनाया TMC का नया अध्यक्ष