लखनऊ
उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से अचानक चिनगारियां निकलने लगी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी और आनन फानन में फायर टीम मौके पर पहुंची। फिर फोम और पानी का छिड़काव करके आग को बुझाया। 20 मिनट की मेहनत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि विमान SV 3112 रात 10:45 बजे जेद्दा से रवाना हुआ था। बह 6:30 बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा। रनवे पर लैंडिंग के बाद जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तभी यह घटना हुई। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 250 यात्री सवार थे ।

More Stories
खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार