सीहोर
मध्य प्रदेश के सीहोर में चलती बाइक में दमाका हो गया है। धमाका इतना भयानक था कि बाइक पर मौजूद शख्स के पैरों के चीथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक शख्स बाइक पर विस्फोटक लेकर जा रहा था। हादसे में बाइक भी पूरी जलकर खाक हो गई है। घटना रविवार सुबह को इछावर आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार भारी मात्रा में विस्फोट सामग्री ले जा रहा था इसके कारण यह हादसा हुआ। इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई पुलिस उसकी जांच कर रही है

More Stories
योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी
योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान
ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता