पलक्कड
केरल में लैंडस्लाइड के बाद बारिश का कहर जारी है। पलक्कड में बरसात से नदी ऐसी उफनाई कि पुल ही टूट गया। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे नदी ने अपनी सीमाओं के पार जाकर समंदर का रूप धर लिया है। केरल में आज सुबह से ही हर तरफ तबाही का मंजर है। लैंडस्लाइड के चलते वायनाड में जैसे सब-कुछ बह गया है। मरने वालों की संख्या 70 के पार जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक इस प्राकृतिक हादसे पर अफसोस जाहिर कर चुके हैं। यहां पर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ के साथ-साथ सेना को भी उतारना पड़ा है।
इस बीच केरल से एक भयावह वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पलक्कड जिले का बताया गया है। इसमें दिख रहा कि पुल कई जगह से टूट गया है और नदी की धारा के साथ बह गया है। बता दें कि केरल के पर्वतीय वायनाड जिले में मंगलवार तड़के कई जगहों पर भारी बारिश के बाद हुईं भूस्खलन की घटनाओं में बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई है। सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सैकड़ों अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार तड़के हुईं जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका भी नहीं मिल पाया। लोग फोन पर मदद की गुहार लगा रहे हैं और बचावकर्मी मलबे से लोगों का निकालने की कोशिशों में जुटे हैं। मृतकों के शवों को पहचान तथा पोस्टमार्टम के लिए विभिन्न अस्पतालों के मुर्दाघरों में ले जाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव शामिल हैं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। भारतीय सेना भी बचाव अभियान में शामिल हो गयी है। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अलावा पुलिस तथा दमकल कर्मियों को प्रभावित इलाकों में तैनात किया है।

More Stories
हिमाचल में मॉनसून का कहर: जिस्पा में बादल फटा, मंडी में भूस्खलन से महिला की मौत
Mumbai Rain Alert: नहीं थम रही बारिश, अंधेरी सबवे बंद, ठाणे समेत कई इलाकों के लिए IMD का अलर्ट
Petrol-Diesel Price Cut: 2 साल बाद बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, जानें किस कंपनी ने घटाए दाम