अंबिकापुर
शहर के चौपाटी क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मृत महिला की पहचान सुनीता बरगाह के रूप में हुई है, जो सूरजपुर जिले की निवासी थी. जानकारी के अनुसार, वह पिछले दो सालों से चौपाटी स्थित सरगुजा बिरयानी सेंटर में काम कर रही थी. पुलिस मामले की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुला ली है और वे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. मृतिका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को आसपास से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि महिला मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है कि महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है.

More Stories
भिलाईनगर में 7 वर्षीय बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, 6 नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
दुर्ग में बहुद्देशीय स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, अधिकारियों ने किया भूमि सीमांकन
म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 15 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा