आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास का देवलोक गमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य को दी श्रद्धांजलि
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास महाराज के देवलोक गमन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परम रामभक्त का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है, उनके मंगलकारी विचार और भक्तिमय व्यक्तित्व समस्त सनातन जगत को धर्म और मानव कल्याण के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त शिष्यों और अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
MP Weather: जुलाई का बारिश कोटा पूरा, फिर भी 13% कम बरसा पानी; अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार नहीं
800 ग्राम के अति-कम वजनी नवजात को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के SNCU ने दिया नया जीवन
बरेली में सावन सोमवार को स्कूल बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का फैसला