रायपुर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां राज्य सरकार ने कई विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इन्हें नए प्रभार सौंपे गए है। इसके लिए प्रशासन ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, अंकिता गर्ग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। जबकि वह कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में उप सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहेंगी। वहीं, खनिज साधन विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत सरोज उईके को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे दोनों विभागों के कार्यों का समन्वय संभालेंगी।

More Stories
शासकीय व्यय में मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के लिए वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश
पंचायतों में ‘सरपंच पति’ कल्चर पर लगाम, ग्रामीण विकास विभाग का बड़ा फैसला
सुशासन तिहार के दौरान कोसला धाम पहुंचे Vishnu Deo Sai, माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना