भोपाल
मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में 16 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय(डीपीआइ)ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।
यह कहा निर्देश में
मध्य प्रदेश के 275 सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि छठवीं एवं नौवीं में कैंपस विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रवेश पूर्ण होने के बाद ही रिक्त स्थानों का आकलन एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के बच्चों को उसी विद्यालय में सीधे प्रवेश(लाटरी सिस्टम से न दिए जाकर सीधे प्रवेश) दिए जाने का प्रविधान किया गया है।
28 मार्च को जारी होगी प्रवेश सूची
16 मार्च से विद्यालय की प्रारंभिक कक्षा केजी-1/ पहली में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।स्कूलों में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 16 से 23 मार्च के बीच होगी। 28 मार्च को प्रवेश सूची जारी की जाएगी। छह अप्रैल तक फार्म भरवाना, अभिलेख प्राप्त कराना एवं शुल्क लागू हो, तो उसे प्राप्त किया जाएगा।

More Stories
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, CM मोहन यादव ने बहनों के खातों में भेजे 1500 रुपए
चुनाव से पहले यूपी सरकार का विकास फोकस, मंडलीय बैठकों से तय हो रही नई योजनाएं
MP में PUC सर्टिफिकेट के नियम सख्त, अब OTP वेरिफिकेशन के बिना नहीं बनेगा प्रमाणपत्र