गाजियाबाद
गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेश के सभी जिलों के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। गाजियाबाद में जिला बार एसोसिएशन का मुख्य गेट धरना स्थल बनाया गया है। जहां पर सभी धरना दे रहे हैं। कोर्ट की तरफ आने वाले सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।
गाजियाबाद की जिला जज कोर्ट से दूसरे कोर्ट में केस ट्रांसफर के आमला को लेकर हुऐ विवाद के वाद वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दोषी अफसरों पर करवाई की मांग को लेकर आज जिला अधिवक्ता संघ ने काम बंद कर हड़ताल पर हैं। इतना ही नहीं जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
गाजियाबाद की जिला कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल शुरू हो गई है। बार सभागार में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए हैं।

More Stories
मेरठ मंडल में ₹6568 करोड़ की 1284 परियोजनाएं, हर विधानसभा क्षेत्र में संतुलित विकास के निर्देश: सीएम योगी
गौतमबुद्ध नगर बना निवेश का हब, 2479 करोड़ की 70 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
MP Police में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1 IPS और 64 SPS अधिकारियों के तबादले