अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शासन से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए से दी थी और इसके साथ ही युवक द्वारा डायल 112 पर फोन करके भी धमकी दी गई थी। पुलिस ने पड़ताल की और धमकी देने वाले के घर तक पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच करने के बाद पता चला है कि धमकी देने वाला किशोर है, और वह मानसिक रोगी बताया जा रहा है। किशोर की दादी को भी हिरासत में लिया गया है। परिवार के अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
मानसिक रोगी निकला किशोर
पुलिस के जांच करने के बाद पता चला है कि किशोर मानसिक रोग से परेशान है, और उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने किशोर और उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया है। फिल्हाल, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस तरीके से किया काबू
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को धमकी की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस धमकी देने वाले युवक तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, पुलिस ने किशोर की दादी को भी हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि धमकी देने वाला 16 वर्षीय किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन