आगर मालवा
देश सेवा करने का जज्बा और परिवार के हौंसले से तनिषा का भारतीय वायु सेना में चयन हुआ और वह 8 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर रविवार शाम को जब वापस आई तो शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। तनिषा जिले की पहली ऐसी बालिका है जो भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं देगी।
आगर जिला मुख्यालय पर
छोटे गवलीपुरे के निवासी सुनिल गवली की बस स्टेंड पर एक छोटी सी किराना दुकान है और शुरूआती दौर से ही सुनिल गवली ने बेटी को बेटे की तरह माना और उसका पालन-पोषण एक बेटे के रूप में किया। बेटी भी पिता के सपने को साकार करने के लिए जुट गई। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक की शिक्षा आगर से ही प्राप्त की। इसी बीच भारत सरकार की अग्निवीर योजना आरंभ हो गई तो तनिषा को अपने पिता का सपना साकार करने का अवसर मिल गया। मातृभूमि की सेवा करने का लक्ष्य रखते हुए तनिषा ने अग्निवीर योजना के तहत् आवेदन किया तो उसका चयन भी हुआ और 8 माह के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत तनिषा रविवार को वापस अपने गृह नगर आई तो समाजजनों सहित शहरवासियों ने उसका भव्य स्वागत किया।
जिला मुख्यालय पर जैसे ही तनिषा ने नगर प्रवेश किया तो उसका गाजे-बाजे से एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल सहित पार्षदगणों ने प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर तनिषा अपने घर के लिए रवाना हुई। जगह-जगह स्वागत हुआ तो तनिषा ने भी शहरवासियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे शामिल थे।

More Stories
MP Rail Update: रेल यात्री ध्यान दें, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बदलेगा रूट; जानें कब से
Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगा फहराने से उतारने तक जानें पूरे नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड सुरंग ने पकड़ी रफ्तार, 60 फीट नीचे 260 मीटर टनल तैयार; दोनों TBM एकसाथ दौड़ रहीं