मुंबई
शैतान की अपार सफलता के अब अजय देवगन फिल्म मैदान में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान अमित शर्मा ने संभाली है।इस फिल्म में अजय की जोड़ी प्रियामणि के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।यह फिल्म ईद के खास मौके पर यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।इससे पहले अब निर्माताओं ने मैदान का नया गाना रंगा रंगा जारी कर दिया है, जिसे वैशाली सामंत ने अपनी आवाज दी है।मैदान की कहानी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग कहा जाता है।बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं।
फिल्म की कहानी अमन राय और अतुल शाही ने लिखी है।सिनेमाघरों में मैदान का मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से होने वाला है।गौरतलब है कि मैदान भारत में फुटबॉल के गोल्डन एरा को दिखाया गया है। फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म की टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, आजाओ मैदान में! हम भारतीय फुटबॉल के गोल्डन एरा की सच्ची कहानी पेश करने के तैयार हैं। फिल्म में अजय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आएंगे। अजय के अलावा फिल्म में प्रियामणि और गजराज राव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने निर्देशित किया है।

More Stories
ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर छाए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, पोस्ट में दिया खास संदेश
‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द
सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’