रायपुर
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे में ऐसी कौन सी योग्यता है जो वह बीसीसीआई के सचिव बने बैठे हैं। पहले वे अपने गिरेबान में झांके फिर दूसरों पर ऊंगली उठाए। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने अमित शाह द्वारा सोनिया गांधी पर दिये बयान पर राजस्थान में मीडिया से चर्चा करते हुए ये बातें कही।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है और सीएम गहलोत अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं, वाले बयान पर कहा कि वो अपने बेटे के लिए सोच रहे हैं। उनके बेटे में कौन सी योग्यता है, जिसे उन्होंने बीसीसीआई सचिव बनाकर रखा है। दूसरों के बेटे के बारे में क्यों बोलते हैं, अपने बेटे के बारे में बताओ कि उसमें कौन सी योग्यता है।
बघेल ने रमन सिंह के सीटों के दावे पर कहा कि रमन सिंह की लोकप्रियता जब चरम पर थी तब 52 से 55 सीट से ऊपर नहीं गए, अब कहां से जायेंगे। यह 3 दिसंबर तक अपने कार्यकतार्ओं को ढांढस बंधाने के लिए कह रहे है। पता चल जायेगा की 15 सीटों से ऊपर बढ़ रहे है की नहीं। रमन सिंह जी पता नहीं किस प्रकार के बयान लिखते और जारी करते हैं। क्योंकि सभी घटनाओं के लिए वही जिम्मेदार है। छत्तीसगढ़ की पुलिस जांच करेगी अब वह बोले या नहीं बोले जांच होगी। बीजेपी के सरकार गठन के बाद झीरम की जांच पर सीएम बघेल ने कहा किउस समय किसने रोका था उन्हें। धरमलाल कौशिक को कोर्ट किसने भेजा था। अडंगा डालने का काम किसने किया था..? अब किसी भी प्रकार की बात करने में कोई संकोच नहीं है, शर्म भी नहीं आती। उनकी सरकार थी, सीबीआई जांच हो यह विधानसभा में पारित किया था। भारत सरकार से जब आदेश आया तब उसे दबाकर क्यों रखा था।

More Stories
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती
देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला