कोरबा
लुटेरों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका नजारा कोरबा में देखने को मिला. बैंक से पैसा निकालकर पैदल जा रहे बुजुर्ग से मेन रोड पर लुटेरे पैसे लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
जानकारी के अनुसार, मानिकपुर गायत्री नगर पोखरी पारा निवासी अपिकर केरकेटा एसएस प्लाजा स्थित बैंक आफ बलौदा शाखा से 90 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार पास में पहुंचे और हाथ से रकम झटककर फरार हो गए.
बुजुर्ग ने लुटेरों को पकड़ने के लिए एक बाइक सवार का सहारा लिया, लेकिन तब तक लुटेरे बहुत दूर निकल चुके थे. घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया. थाना-चौकी में अलर्ट किया गया, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा. बहरहाल, कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की