बीजापुर
थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत सीएएफ कैंप एटेपाल और तिमेनार के बीच सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए कैंप तिमेनार से सुरक्षा बल सड़क सुरक्षा के लिए रवाना हुई थी। एटेपाल कैंप से महज 1 किमी दूरी पर सड़क से लगी टेकरी में नक्सलियों के प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 19वीं वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के एपीसी (असिस्टेंट प्लाटून कमांडेंट) विजय यादव निवासी शहीद हो गए। शहीद जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव की निवासी है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इसकी पुष्टि की है। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड आफ आनर दिया जाएगा।

More Stories
जशपुर की कैलाश गुफा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए करेंगे दर्शन; 16 हाथियों ने डाला डेरा
CG Weather Alert: आज से 4 दिनों तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया
तिरंगे की शान में भाव-विभोर हुआ मनेंद्रगढ़, वीर शहीदों के बलिदान को नमन