August 10, 2026

स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रारंभ

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रारंभ 

(10 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति  हेतु  छात्राये  ऑनलाइन आवेदन कर सकती है) 

भोपाल 
 अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने हेतु एक पहल है। इसे 2024-2025 में चुनिंदा भौगोलिक क्षेत्रों से शुरू किया गया था अब यह कई राज्यों  में इसका विस्तार कर दिया गया  है। 
अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का उद्देश्य स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओ को  वित्तीय सहायता प्रदान करना है एवं यह सुनिश्चित करना है की धन की कमी से कोई  भी छात्रा अपनी पढ़ाई न छोड़े इस हेतु  इसमे  प्रति वर्ष 30,000 रुपये छात्राओ को प्रदान किये जाते है 
 अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के बारे में मुख्य बातें:
•    वर्ष 2024-25 में मध्य प्रदेश में 18,000 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई 
•    वर्ष 2025-26 में मध्य प्रदेश में 53,300 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई 
•    आवेदन के लिए मुख्य बातें:
o    छात्रवृत्ति का आवेदन पूर्णतः निशुल्क है। इसके लिए किसी भी चरण पर किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। 
o    अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति में आवेदन करने के लिए कोई भी जाति या आय  बंधन नहीं है 
o    वर्ष 2026 – 27  के पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 को शुरू हो चुकी है ।
o    आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ – एक 2×2 इंच का रंगीन फोटो की स्कैन कॉपी, आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन कॉपी, सक्रीय बैंक खाता पासबुक के पहले पन्ने की स्कैन कॉपी जिसमें खाताधारक का नाम, खाता संख्या, IFSC, और बैंक शाखा की जानकारी स्पष्ट दिखे, कक्षा 10वीं व 12वीं की अंक तालिका की स्कैन कॉपी, कॉलेज से प्राप्त प्रवेश शुल्क की फीस की रसीद या बोनाफ़ाइड प्रमाण पत्र 
•    अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति की पात्रता:
o    ऐसी छात्रायें जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं  दोनों की पढ़ाई सरकारी स्कूलों से  की हो।
o    किसी प्रमाणिक उच्च शिक्षा संस्थान (HEI) में डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश लिया हो। ‘प्रमाणिक’ HEI की सूची में सभी सरकारी (पब्लिक) HEI और चुनिंदा निजी HEI भी शामिल होंगे। यह स्कालर्शिप केवल प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए है। 
o    पात्र राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची – आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड|
o    
•    छात्रवृत्ति का विवरण:
o    डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम की सम्पूर्ण अवधि के लिए प्रति वर्ष 30,000 रुपये, जब तक छात्रा सफलतापूर्वक कार्यक्रम में जारी रहती है।
o    उदाहरण के लिए, 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम करने वाली छात्रा को उन 4 वर्षों में 1,20,000 रुपये की छात्रवृत्ति सहायता मिलेगी। 
o    यह धनराशि हर साल दो किश्तों में छात्राओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। वह अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस धनराशि का उपयोग कर सकती है। 

स्कालर्शिप संबंधी प्रश्नों के लिए संपर्क करें:
व्हाट्सप्प नंबर: +91 9019960536 
वेबसाईट – azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/