राज्य कर्मियों की पदोन्नति को दी मंजूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पदोन्नति प्रक्रिया में सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का रखा गया ध्यान
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की बैठक में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसमें मध्यप्रदेश के सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति के लंबित मसले को मंजूरी दे दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारी के 9 साल से लंबित पदोन्नति के मामले का निराकरण किया है। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्गों के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों का समुचित ध्यान रखा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदोन्नति होने के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन रिक्त पदों पर नए सिरे से भर्तियां की जाएंगी।

More Stories
यूपीटीईटी-2026 अभ्यर्थी शिक्षकों को राहत, परीक्षा तिथि पर मिलेगा विशेष अवकाश
योगी सरकार की नई शिक्षा नीति और वैश्विक पहचान का असर: लखनऊ विश्वविद्यालय में 77 देशों से आए रिकॉर्ड 3421 आवेदन
2200 प्रस्तावों पर सीएम योगी ने दिया निर्देश- 15 जुलाई तक जारी हो बजट, 15 अगस्त से धरातल पर उतारें परियोजनाएं