नई दिल्ली
असम के युवा भारोत्तोलक बेदब्रत भराली ने पेरू के लीमा में चल रही आईडब्ल्यूएफ विश्व युवा चैम्पियनशिप में पुरूषों के 73 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सत्रह बरस के भराली ने 296 किलो (स्नैच में 136 और क्लीन एंड जर्क में 160 किलो) वजन उठाया। अमेरिका के रियान मैकडोनाल्ड 284 किलो वजन उठाकर दूसरे और यूक्रेन के सेरही कोतेलेवस्की 283 किलो वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। भराली ने पिछले साल 67 किलोवर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया था। साइराज परदेशी ने पुरूषों के 81 किलो वर्ग में स्नैच में 135 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। वह समग्र श्रेणी में एक किलो से पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहे।

More Stories
मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास: 413 मैच खेलकर बने टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी
द ओवल टेस्ट: आर्चर की रफ्तार के सामने डटे ग्लेन फिलिप्स, 49 रन पर नाबाद
दीपिका का डबल धमाका, उरुग्वे को 3-2 से हराकर भारत ने नेशंस कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह