नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनावी बांड से झोले भर-भर कर पैसे मिले हैं। वर्ष 2022-23 में चुनावी बांड के जरिए भाजपा को करीब 1300 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। वहीं, इस अवधि में कांग्रेस (Congress) को चुनावी बांड से भाजपा की तुलना में सात गुना कम पैसे मिले हैं।
भाजपा को कितने पैसे मिले?
चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भाजपा को कुल 2120 करोड़ प्राप्त हुए, जिसमें जिसमें से चुनावी बांड से 61 प्रतिशत पैसे मिले हैं, जो 1294 करोड़ रुपये हैं।
कांग्रेस को मिले इतने करोड़
बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 में भाजपा का कुल योगदान 1775 करोड़ रुपये था। वहीं, वर्ष 2022-23 में पार्टी की कुल आय 2360.8 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 1917 करोड़ रुपये थी। दूसरी ओर चुनावी बांड से पैसे अर्जित करने के मामले में कांग्रेस, भाजपा से बहुत पीछे है। कांग्रेस ने वर्ष 2022-23 में चुनावी बांड से 171 करोड़ रुपये की कमाई की, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 236 करोड़ रुपये थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दल हैं।
2022-23 में चुनावी बांड्स से मिले पैसे
भाजपा- 1294 करोड़
कांग्रेस- 171 करोड़
राज्य स्तर पर पार्टियों को कितने पैसे मिले?
अगर राज्य स्तर पर पार्टियों की बात करें तो समाजवादी पार्टी को वर्ष 2021-22 में चुनावी बाड के जरिए 3.2 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में समाजवादी पार्टी को बांड्स से कोई योगदान नहीं मिला। वहीं, राज्य स्तर की पार्टी टीडीपी को 2022-23 में चुनावी बांड के जरिए 34 करोड़ रुपये मिले हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 10 गुना ज्यादा है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा ने पिछले वित्त वर्ष में ब्याज से 237 करोड़ रुपये कमाई की और 2021-22 में ब्याज से 135 करोड़ रुपये मिले थे। भाजपा ने 2022-23 में चुनाव-प्रचार पर अपने कुल खर्च में से विमान और हेलीकॉप्टरों के उपयोग के लिए 78.2 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा भाजपा ने उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता के रूप में 76.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

More Stories
LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक कराएं KYC; करोड़ों गैस ग्राहकों को राहत
Thalapathy Vijay का किसानों को बड़ा तोहफा, ₹75 हजार तक का फसल कर्ज पूरी तरह माफ; 1.38 लाख किसानों को राहत
F-35-राफेल छोड़ो, 5th Gen Su-57 लो! भारत को रूस का बड़ा ऑफर, साथ में मिल सकता है ‘ब्रह्मास्त्र’ हथियार पैकेज