मथुरा
जिले में कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बारिश के बीच छत पर भरा पानी निकालते समय आकाशीय बिजली गिरने से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानगर मण्डल के सेक्टर संयोजक बलराम सिंह की मृत्यु हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बुधवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मंगलवार शाम बलराम सिंह (40) मूसलाधार बारिश की वजह से छत पर भर गया पानी निकाल रहे थे। तभी आकाश में तेज बिजली कड़की और बलराम पर आ गिरी । चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो बलराम निष्प्राण पड़े नजर आए।
उनके भाई और पड़ोसी उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

More Stories
प्रामाणिक ज्ञान और संदर्भों के लिए पुस्तकों की आवश्यकता सदैव बनी रहेगी : मंत्री परमार
सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला 25 जून को