कवर्धा
कवर्धा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक होम थियेटर में ब्लास्ट होने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। खबरों के अनुसार मृतक शख्स की दो दिन पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि होम थियेटर दहेज में मिला था।
दरअसल, यह घटना रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव की है। जानकारी के अनुसार होम थियेटर को आज जैसे ही चालू करते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार हुआ कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छज्जा तक ढह गया। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी। इधर, इस धमाके में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह धमाका इतना असरकार कैसे हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर ही है।

More Stories
धमतरी में विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास को नई रफ्तार: बनेंगे आधुनिक व्यवसायिक परिसर
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका
‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल