अमरपाटन
अमरपाटन स्थित झोलाछाप चिकित्सकों में मचा हड़कंप क्लीनिक बंद कर फरार हुए सभी झोलाछाप चिकित्सक। जाँच दल जैसे ही रामगढ़ पहुँची तो टीम को देख भाग पड़ा झोलाछाप बंगाली चिकित्सक विनय विश्वास। क्लीनिक को टीम द्वारा सील कर दिया गया है एवं थाना ताला को सूचित कर दिया गया है। इसी तरह मुकुंदपुर के बाजार में डॉ राजेश कुमार कचेर जो की होम्योपैथी डॉक्टर हैं वो अंग्रेजी दवाई करते पाये गये और उनके पास संबंधित दस्तावेज नहीं थे, उनकी क्लिनिक भी टीम के द्वारा बंद करवा दी गई है। इसी क्रम में मुकुंदपुर में झोलाछाप बंगाली चिकित्सक एम.के. विश्वास के यहाँ छापा मारा गया जहां पे उसकी क्लिनिक बंद पायी गई और अग़ल बग़ल वालों से पूछताछ में पता चला कि 2-3 दिन से क्लिनिक बंद कर के झोलाछाप चिकित्सक ग़ायब है।

More Stories
MP शिक्षक भर्ती मामले में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने चॉइस फिलिंग की दी अनुमति; नियुक्ति आदेश पर रोक
भोपाल पहुंची CMRS टीम, सिग्नलिंग सिस्टम की जांच; 2 दिन बंद रहेगी मेट्रो सेवा
सीएम योगी के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों की जांच का महाअभियान