जगदलपुर.
दरभा थाना क्षेत्र के कापानार के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। बोलरो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीण आयतु मंडावी ने बताया कि 8 मई के लगभग 8.30 बजे बोलेरो बैठकर मरनी काम के लिए ग्राम चंद्रगिरि से कापानार जा रहे थे।
घर के मंगल मंडावी, मुडे मंडावी, बुधराम मंडावी, मासे, बुधरी, मंगली, सुकडी और पिता गुडडी व अन्य लोगों के साथ थे। बोलेरो की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। इस दौरान बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए सीएचसी दरभा में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गुड्डी मंडावी की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर मृतक गुड्डी मंडावी के बेटे आयतु ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री