इंदौर
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में दिल्ली सीबीआई की टीम ने छापेमारी की कार्यवाई की है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीबीआई आज शहर के बसंत विहार में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर पहुंचीं। यहां तीन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद है। वसंत विहार में बैंक अधिकारी के बंगले पर ये कार्रवाई की जा रही है। अभी इस मामले में सीबीआई की सर्चिंग जारी है। जल्द ही बड़ी जानकारियां सामने आ सकती है। जिस रिटायर्ड बैंक अधिकारी के बंगले पर छापेमारी की गई है उनका नाम ओम प्रकाश व्यास है।

More Stories
मध्यप्रदेश एसटीएफ की अवैध शस्त्रों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 5 अत्याधुनिक पिस्तौल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
प्राकृतिक खेती से जमीन भी स्वस्थ, इंसान भी तंदुरुस्त: डिप्टी सीएम शुक्ल
बालिका दिवस पर मंत्री भूरिया का संदेश: सोच बदलें, बेटियों के भविष्य का संकल्प लें