रायपुर
नगर निगम इन दिनों शहर में चल रही अवैध प्लाटिंग और होर्डिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निगम की टीम हर दिन शहर में लगे अवैध होर्डिंग को उखाड़ने और अवैध प्लाटिंग को तोड़ने का काम कर रही है। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ एफआइआर कराने की तैयारी भी निगम द्वारा की जा रही है। अगले सप्ताह दर्जनभर लोगों के खिलाफ एफआइआर हो सकती है।
बीती कार्रवाइयों के दौरान 34 लोगों पर एफआइआर नगर निगम करा चुका है। निगम का तोडू दस्ता हर दिन अवैध प्लाटिंग और अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं अवैध प्लाटिंग के मालिकों के नाम की जानकारी निगम ने तहसीलदार को पत्र लिखकर मंगाई है। जैसे ही जानकारी तहसील के माध्यम से निगम के पास पहुंचेगी।
अधिकारी संबंधित थाना क्षेत्र में सभी के नाम से एफआइआर कराने का काम करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि लगातार चेतावनी के बाद भी लोग अवैध कामों को अंजाम देते हैं, इसलिए बार किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। जितने लोग दस्तावेज के अनुसार दोषी पाए जाएंगे, उन सभी के नाम से एफआइआर होगी।
जोन-1, 8 और 10 के कई क्षेत्रों में कार्रवाई
नगर दस्ते ने जोन-1 के गोंदवारा में लगभग 3 एकड़, जोन-8 के रायपुरा के विभिन्न स्थानों पर लगभग 13.51 एकड़, जोन 10 के न्यू संतोषी नगर बोरिया में लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर चल रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है।इस दौरान अवैध प्लाटिंग पर बनाई गई मुरुम की सड़क को काटकर आवागमन का मार्ग भी बाधित किया। । साथ ही संबंधित भूमि स्वामियों को हिदायत दी गई है क आगे किसी भी प्रकार की अवैध खरीदी बिक्री न की जाए।

More Stories
नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट