सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा जिले के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना 2024 के तहत आज विशेष ट्रेन द्वारा अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए जिले के 147 श्रद्धालु रवाना हुए। जिसमें सूरजपुर से 49, रामानुजनगर से 32, भैयाथान से 27, प्रतापपुर से 35 तथा 4 शामिल हैं।
गौरतलब है कि श्रद्धालुओं को अंबिकापुर पहुंचने के पश्चात स्पेशल ट्रेन से बनारस (बाबा विश्वनाथ) के दर्शन कराते हुए प्रभु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम प्रस्थान करेगें। यह यात्रा कुल 04 दिनों की होगी।

More Stories
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बाइंग