रायपुर.
सगढ़ में चौथे मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे मंजिल से एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आया है। मृतक का नाम नरेश साहू 35 साल बताया जा रहा है। वह नवा रायपुर के पर्यावास भवन में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा के पद पर काम करता था। मृतक पचपेड़ी नाका में अपने परिवार के साथ रहता था। 3-4 साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। मृतक मूल निवासी सुपेला भिलाई का था।

More Stories
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बाइंग
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठक