जगदलपुर.
भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकुची गांव में चार युवकों ने बाजार से घर जा रही एक नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गए। युवकों ने उसके साथ अनाचार किया गया। पीड़िता मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भानपुरी में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था।
अलग-अलग गांवों से लोग बाजार में खरीददारी करने आये थे। एक नाबालिग लड़की भी अपनी सहेलियों के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी। खरीददारी करने के बाद नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ पैदल घर जा रही थी, तभी गांव के चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसमें एक नाबालिग व तीन रमेश ठाकुर, पीला भद्रे और दुलार भद्रे शामिल थे। बताया जा रहा है कि चारों लड़के दो बाइकों पर सवार थे। नाबालिग को देखकर उसे रोक लिया। इसके बाद उसे उठाकर मुरकुची जंगल ले गए। जंगल में लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ अनाचार किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की रिपोर्ट भानपुरी थाना में दर्ज कराई गई। तहरीर की आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
डीलिस्टिंग विवाद पर CM विष्णुदेव साय का पलटवार, बोले- ‘कांग्रेस भ्रम फैला रही, पहले सही जानकारी ले’
संविदा कर्मियों के तबादले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज
भिलाईनगर में 7 वर्षीय बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, 6 नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह