कांकेर।
खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है जिस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी भी थी। कौड़ोसाल्हेभाट गांव से पुलिस ने प्रभाकर की पत्नी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजे कांगे ग्रामीण के घर में छुपी थी। शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों का शीर्ष नेता प्रभाकर पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कांकेर पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर डिवीजन के तहत सक्रिय रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे की गतिविधि की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। 11 जनवरी को जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से मालती एवं नक्सल सहयोगी और शरण देने वाला श्यामनाथ उसेण्डी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली मालती उर्फ राजे से पूछताछ की जा रही है।

More Stories
लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ
नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा