कोंडागांव.
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बहिगाव और गुडरीपारा के बीच सड़क पर बीती रात एक मासूम बच्चा सड़क पर मिला। जिसे देखने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित हॉस्पिटल तक पहुंचाया। वही बच्चे के परिजनों को खोजने में पुलिस जुट गई है।
मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि बहिगांव और गुडरीपारा के बीच सड़क पर एक नवजात लड़के को सड़क किनारे फेंक कर परिजन भाग गए हैं। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच बच्चे को पहले हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां बच्चा अभी पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चा अभी पूरी तरह से ठीक है। वहीं, परिजनों के खोजबीन में जुट गई है।

More Stories
बिलासपुर में PWD अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लापरवाही पर लगाई फटकार
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की
जशपुर में किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की कड़ी निगरानी से कालाबाजारी पर रोक