सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत शरमा के सचिव दयाशंकर साहू को लाखों रुपए के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई ग्राम पंचायत शरमा के ग्रामीणों द्वारा गबन की शिकायत किए जाने के बाद की गई है.
बता दें, बीते दिनों ग्रामीणों ने भूख हड़ताल और अनशन पर बैठकर सचिव दयाशंकर साहू पर गबन के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद पंचायत अधिनियम के तहत सचिव पर यह कार्यवाही की गई है.

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान
24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन