कांकेर।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. आज बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नाबालिग समेत दो युवकों पर चाकू से हमला किया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए. इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने रतेसरा और मचांदूर के बीच दो अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है. चाकू से हमले कर आरोपियों ने नाबालिग से मोबाइल लूट लिया. इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. हमले में दो युवक घायल हुए हैं. एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना