मुंगेली/लोरमी।
लोरमी में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पुलिस कांस्टेबल प्रशांत मसीह को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना चिल्फी पुलिस थाने के बोड़तरा गांव में हुई। ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे। हादसे से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए आए हुए थे। जिसके बाद वह चिल्फी की तरफ वापस जा ही रहे थे कि अचानक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चिल्फी पुलिस ने कांस्टेबल प्रशांत मसीह के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लोरमी रवाना कर दिया है।

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री