महासमुंद/रायपुर.
छत्तीसगढ़ में अब मौसम बदल रहा है। तेज धूप और बढती गर्मी के साथ एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 38 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा।
प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इससे गर्मी लगातार बढ़ रही है। वहीं लोग अभी से तेज धूप से परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना बन रही है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस महासमुंद में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

More Stories
राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय