प्राकृतिक कृषि पर केंद्रित पुस्तक की गई भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और टिकोमा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ लोधी कल्याण संघ के अध्यक्ष दीपक नरवरिया तथा सदस्य सर्वराहुल लोधी, हरि सिंह लोधी, माखन नरवरिया, राजेश सिंह और गजेंद्र सिंह राजपूत ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान को लोधी कल्याण संघ के सदस्यों ने वीरांगना अवंती बाई लोधी का चित्र भेंट किया।
साप्ताहिक समाचार-पत्र कृषक जगत के विनोद बोंद्रिया तथा श्रीमती हंसा बोंद्रिया ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर पौधे लगाए। कृषक जगत के सुनील गंगराड़े तथा अजय बोंद्रिया साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान को कृषक जगत समूह द्वारा प्राकृतिक खेती पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की गई। प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक पद्मसुभाष पालेकर द्वारा लिखित पुस्तक में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखने वाले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के विचारों को भी सम्मिलित किया गया है।

More Stories
छिंदवाड़ा में काजू की मिठाई खाकर मरे थे 3 लोग, रिपोर्ट में आर्सेनिक जहर के मिले सबूत
नर्मदा नदी के घाटों पर तैयार होंगे पानी पर तैरते हुए अस्पताल, नदी एम्बुलेंस का विस्तार करेगी MP सरकार
बीच सड़क पर शराब पीने से रोका तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर, थाने से भी नहीं मिली मदद