भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर, सारिका इंडिका और मीना के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आज सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश मेहता, महेन्द्र चतुर्वेदी, सुरंजना मेहता, कुलदीप चौहान, सुपुष्पलता ठाकुर के अलावा ग्वालियर के सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश खण्डेलवाल, राकेश सिंह तोमर, कौशलेन्द्र सिंह, जनवेद चौरसिया और आशीष मिश्रा ने भी पौधे लगाए। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा अवैध कालोनियों को वैध करते हुए वहाँ विकास कार्यों की शुरुआत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मिसेज इंडिया ने भी किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री चौहान के साथ आज भोपाल निवासी सलूजा परिवार ने भी पौध-रोपण किया। इस परिवार की श्रीमती जसविंदर कौर सलूजा ने दुबई में गत पाँच अगस्त को सौंदर्य स्पर्धा में मिसेज इंडिया का खिताब जीता है। ग्लैमोन इंडिया ब्यूटी पेजेंट सीजन-8 नाम से हुई इस स्पर्धा में भारत की 43 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रीमती सलूजा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर श्रीमती सलूजा के परिजन जसमीत सिंह सलूजा, इंद्रजीत सलूजा और श्रीमती सुरजीत कौर उपस्थित थीं।

More Stories
योगी सरकार की बड़ी सौगात, 48.79 करोड़ से काशी की तर्ज पर संवरेगा लोधेश्वर महादेव धाम
यूपी में 10 लाख पशुओं का होगा बीमा, सरकार देगी 85 फीसदी प्रीमियम
बदलते दौर में बढ़ी शिक्षकों की जिम्मेदारी, छात्रों को सोशल मीडिया के दुष्प्रचार से बचने का तरीका सिखाना होगा: सीएम योगी